फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेटे को स्कूल से लेने जा रहे व्यक्ति को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीएवी स्कूल के निकट अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के समय राम नगर निवासी विनीत शर्मा (45) अपनी पत्नी के साथ बच्चे को स्कूल से लेने जा रहे थे। घटना के दौरान विनीत सड़क पार कर रहे थे। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोपी बस चालक मौके पर कुछ देर रुकने के बाद वाहन समेत भाग गया। घायल को गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई लापरवाही से वाहन चलाना धारा 281, औरों के जीवन को खतरे में डालना 125(ए) के तहत की गई। महेश नगर के राम नगर निवासी वंदना शर्मा ने पुलिस को दी प्राथमिकी ने बताया कि 6 जुलाई को दोपहर करीब 2:15 बजे वह अपने पति विनीत शर्मा (45) के साथ अपनी स्कूटी पर सवार होकर छोटे बेटे शौर्य को स्कूल से लेने जा रही थीं।
शौर्य जगाधरी रोड स्थित एसडी विद्या स्कूल में पढ़ता है। उनके पति ने डीएवी स्कूल के पास अपनी स्कूटी खड़ी की। जैसे ही विनीत शर्मा स्कूल की तरफ जाने के लिए सड़क पार करने लगे तो पीछे से एक निजी बस ने टक्कर मार दी थी। कैंट के नागरिक अस्पताल से प्राथमिकी उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें