फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण के दौरान मौजूद प्राचार्य व स्टाफ।
विज्ञापन
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में वन महोत्सव के तहत इको क्लब और एनएसएस ने संयुक्त रूप से पौधरोपण अभियान चलाया। प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. ऋतु चांदना ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। एनएसएस अधिकारी डॉ. सुमन ने ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए वृक्षों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में पेड़ लगाओ, धरती बचाओ का नारा बुलंद किया गया। इस मौके पर पूरा कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें