शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने 14 फरवरी को महिला पुलिस थाना अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई कि गत वर्ष 08 अक्टूबर से लेकर 21 जनवरी के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देता आ रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया है।