फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का करें सकारात्मक उपयोग : दहिया

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया अपने संगठनात्मक दौरे के तहत मंगलवार को अंबाला सिटी पहुंचे। शहर में आगमन पर जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक परिचय बैठक में उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया और आगामी राजनीतिक व सांगठनिक रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि भाजपा का मुख्य ध्येय केवल राजनीति तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पारदर्शी नीतियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए हैं। दहिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए सरकार की उपलब्धियों को धरातल पर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें