फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भगवान वामन द्वादशी मेला कल से शुरू, पांच मंदिर से स्थापित होंगे हिंडोले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेला का शुभारंभ मंगलवार से होगा। मंगलवार को शोभायात्रा के साथ पांच मंदिरों से हिंडोले पुरानी अनाज मंडी में विराजमान होंगे। मेले के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही है। मेले के लिए मंदिरों में पंजीरी का प्रसाद तैयार किया जा रहा है और हिंडोलों को भी सुंदर सजाया जा रहा है। श्री सनातन धर्म सभा अंबाला शहर इस तीन दिवसीय मेले को पिछले लगभग 125 वर्षों से निरंतर आयोजित करती आ रही है। यह मेला सभा के अध्यक्ष एवं मेला संयोजक नरेश अग्रवाल की देखरेख में आयोजित होगा।
विज्ञापन


2 सितंबर को मेले में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि 2 सितंबर को सुबह 7:30 बजे हवन के साथ मेले की शुरुआत होगी और पूर्व मंत्री असीम गोयल की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे नौरंगराय सरोवर के पास बड़े ठाकुरद्वारा से ठाकुर जी का स्वरूप पहला हिंडोला, दूसरा राधा कृष्ण मंदिर से, दो हिंडोले कलाल माजरी से तथा पांचवां हिंडोला नौहरियां मंदिर से शोभायात्रा के साथ पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में पहुंचेंगे। जहां पर तीन दिन तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेंगे। पुरानी अनाज मंडी के प्रांगण में धार्मिक भजनों की धुन पर विभिन्न कलाकार वामन भगवान का गुणगान करेंगे। 2 सितंबर को रात्रि 8 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। पंजाबी गायक हरभजन मान अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।


पूरे भारत से आए हुए बैंड वामन भगवान की महिमा का करेंगे गुणगान
3 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। सायंकाल में भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा और भजन गायक उमा लहरी द्वारा ठाकुर जी के सुंदर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। दिल्ली से आई टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा व हरियाणा के लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 4 सितंबर को मेले के तीसरे दिन पुरानी अनाज मंडी से दोपहर 12:30 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो अंबाला शहर के विभिन्न बाजार से होती हुई शाम को नौरंगराय सरोवर पर पहुंचेगी, जहां पर महाआरती करते हुए ठाकुर जी के हिंडोलों को नौका विहार कराया जाएगा। शोभायात्रा में पूरे भारत से आए हुए बैंड धार्मिक धुन पर वामन भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे जिसमें जिया बैंड दिल्ली, अशोक बैंड, बालाजी बैंड, न्यू कमल बैंड, भारत बैंड, महादेव बैंड, आजाद बैंड प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। शोभायात्रा में दिल्ली से आए हुए कलाकारों की ओर से बनाई गई झांकियां होंगी, जिसमें श्री रामलला की झांकी विशेष दर्शनीय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें