अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र के पास ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवा
अंबाला। इस्माईलाबाद के निकट ठोल गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खदानों में पलट गई। रात 8 बजकर 30 मिनट पर हुए हादसे के बाद बस में चीख पुकार गूंज उठी। करीब 30 सवार यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले।
घायल निजी वाहनों की मदद से आसपास के अस्पतालों में पहुंचे। बस जींद से पंचकूला की तरफ जा रही थी। अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में सात घायलों को लाया गया। इनमें अंबाला के बरवाला से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें बरवाला निवासी 60 वर्षीय जोगिंद्रो, 35 वर्षीय ममता, 13 वर्षीय हिमांशु व लालडू निवासी 50 वर्षीय गुलजारो। इसके अलावा पंचकूला निवासी 48 वर्षीय नरेश, कुरुक्षेत्र निवासी 44 वर्षीय मनोज खुराना, 10 वर्षीय शिवांश घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया।