फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे कटों ने उड़ाई नींद पेयजल के लिए तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली के लग रहे लंबे-लंबे कट आमजन की परेशानी बढ़ा रहे हैं। हालात यह हैं कि रात के समय बिजली न होने के कारण लोग नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि कई-कई घंटे बिजली न होने के कारण लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। जिस समय पानी आता है उस समय बिजली नहीं होती और लोग पानी तक नहीं भर पाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रविवार देर रात तक अधिकतर इलाकों में बिजली नहीं थी। सोमवार सुबह कुछ समय आकर बिजली फिर गुल हो गई। लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसे हालात बन चुके हैं। इसके बाद भी बिजली निगम ने व्यवस्था में सुधार नहीं किया है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम को पहले से व्यवस्था करके रखनी चाहिए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
बिजली न आने के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। न तो रात को बिजली होती है और न ही दिन में। पेयजल के लिए भी दिक्कत आने लगी है। हम तो बिजली कटों से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

- इंद्रजीत कौशल।
हालात यह है कि इंवर्टर भी जवाब दे जाता है। इतनी गर्मी में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। निगम को पता है कि गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाती है इसलिए निगम को पहले ही व्यवस्था करके रखनी चाहिए थी।
- सिमरनजीत सिंह।
समय पर बिल दे दिए जाते हैं तो बिजली निगम को भी आमजन का ध्यान रखते हुए पर्याप्त मात्रा में बिजली देनी चाहिए। बिजली न आने के कारण हमारे लिए घर का काम निपटाना मुश्किल हो जाता है।
- सपना पुरी।
निगम की लापरवाही के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। यहां तक कि अब तो पानी की भी किल्लत होने लगी है। इसका समाधान होना चाहिए। विभाग को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन

- राकेश शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें