फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरटीओ चेकिंग के दौरान लोकेशन ट्रेस करने वाला काबू

Sat, 06 Jun 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। आरटीओ टीम द्वारा शुक्रवार रात की जा रही चेकिंग के दौरान लोकेशन ट्रेस करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों काबू किया। आरटीए सुशील कुमार की टीम क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को सड़क किनारे एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

जब आरटीए ने शक के आधार पर गाड़ी के पास जाकर जांच की, तो वहां मौजूद व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। आरटीओ अधिकारियों द्वारा जब उसका मोबाइल फोन लेकर चेक किया गया तो उसमें एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला। इस ग्रुप के जरिए आरटीओ की लाइव लोकेशन और चेकिंग की पल-पल की जानकारी दूसरों को शेयर की जा रही थी, ताकि बड़े वाहन चेकिंग से बचकर निकल सकें।
आरटीओ ने दी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरटीओ विभाग द्वारा तुरंत पुलिस को शिकायत दी। शहजादपुर थाना प्रभारी ओम चंद ने बताया कि पुलिस विभाग में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में ओर कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें