फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणेश महोत्सव पर गणेश पुराण का श्रवण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गणेश महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं को गणेश पुराण कथा में दक्ष प्रजापति और सती का श्रवण करवाया गया। पंडाल में मोदक, फल और लड्डुओं का भोग लगाया। इसके साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन आयोजित किए।
विज्ञापन

छावनी के हिल राेड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक पूजा की और गणेश जी को फल और मोदक का भोग लगाया। इसके बाद शाम पांच बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक पंडित बुद्धि वल्लभ ने श्रद्धालुओं को गणेश पुराण कक्षा के दौरान दक्ष प्रजापति और सती का अग्निकुंड में सती होने के बारे में कथा सुनाई।
इसके बाद कथा में गणेश जी की लीलाओं का वर्णन किया। शाम को गणपति महाराज की आरती के बाद बप्पा को मोदक लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
विज्ञापन

छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर अंबाला कैंट के राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव के चौथे दिन पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने मंगलवार को बप्पा की आरती कर मोदक का भोग लगाया। इसके बाद शाम को महिला कीर्तन मंडल की ओर से गणपति बप्पा के भजन कीर्तन किया।
शाम को बप्पा की पूजा अर्चना कर आरती कर लड्डू का भोग लगाया। छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में जय श्री गणेश मंडल द्वारा गणपति महोत्सव के चौथे दिन सुबह गणपति महाराज की आरती बप्पा को लड्डू का भोग लगाया।
प्रधान महेंद्र कुमार रेखी ने बताया कि शाम को नीरज एंड पार्टी और स्त्री सभा की ओर से गणेश जी के भजनों का गुणगान किया गया।इसके बाद गणेश जी की आरती कर लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा। छावनी के दयाल बाग में शिव गणेश मित्र मंडल द्वारा दयाल बाग के राजा का 12वां गणपति महोत्सव मनाया।
मंगलवार की सुबह बप्पा की आरती कर लड्डू का भोग लगाया। शाम को भजन कीर्तन कर आरती के साथ लड्डू का भोग लगाया। अंबाला शहर के कोतवाली बाजार में श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के चौथे दिन भगवान गणेश की पूजा कर बप्पा को लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा बसंती माता मंदिर में बसंती युवा क्लब की ओर से गणेश चतुर्थी पर महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इसके बाद बप्पा की आरती कर लड्डू का भोग लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें