फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शौचालय में जमा गंदगी से स्थानीय निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के रामबाग रोड स्थित बीच की डिग्गी में बने सुलभ शौचालय और स्नानागार जर्जर होने के कारण उसकी नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा शौचालय में पिछले कई दिनों से गंदगी पसरी हुई है। इस गंदगी से बदबू आ रही है। वहीं, परिसर में पानी जमा होने के कारण मच्छरों की भरमार है। यूरिनल तक टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वह शौचालय जाने में कतरा रहे हैं। लोग शौच करने के लिए दूसरी जगह बने शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सुलभ शौचालय और स्नानागार का उद्घाटन वर्ष 1997 में नगर परिषद अंबाला सदर की अध्यक्ष सुदर्शना दुआ की ओर से करवाया गया था। पिछले कई महीनों से शौचालय की सफाई नहीं हो रही है।
शौचालय के गेट और पीछे की और गंदगी और पानी जमा है
विजय कुमार ने बताया कि शौचालय में दाखिल होते ही गंदगी की भरमार है, इसके अलावा पीछे की ओर भी गंदगी जमा है और पानी भरा हुआ है। कई कई दिन बीत जाते हैं, कोई भी सफाई कर्मी सफाई नहीं करता।
विज्ञापन

पानी निकासी न होने से सड़क पर बहकर आ रहा है
मनोज ने बताया शौचालय की छत पर घास उगी हुई है। शौचालय से पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है, जैसे ही वाहन चालक इस सड़क के गुजरते हैं तो पानी की छींटे लोगों पर गिरती है।
विज्ञापन

यूरिनल तक टूटा हुआ है
विजय ने बताया कि शौचालय के बाहर यूरिनल पूरी तरह से टूटा हुआ है, कई बार बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में मजबूरी में गंदगी से अटे शौचालय में जाना पड़ता है।
वर्जन
सुलभ शौचालय में जमा गंदगी और पानी को लेकर चैक करवा लेते हैं इसके बाद उसकी नियमित सफाई करवा दी जाएगी।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें