फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत, तेज हवा से किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वीरवार सुबह आसमान में छाए बादलों से शहर वासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। दूसरी ओर, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई। हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कने तेज कर दी। किसान तेजी के साथ फसलों की कटाई के काम में जुट गए। तेज हवाओं ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज गया। आने वाले दिनों गर्मी एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाएगी।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज को देखकर मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसानों व मजदूर तेजी के साथ फसलों को तिरपाल से ढकने के कार्य में जुट गए। वहीं दूसरी ओर, किसानों ने गेहूं की कटाई का कार्य जोरों से शुरू कर दिया। दिन भर मंडी में ऐसी ही स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें