अंबाला। शास्त्री कॉलोनी पुल के पास पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार चार युवकों ने दुधला मंडी निवासी दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने 26 अगस्त को रास्ता रोककर एक्टिवा में लात मारी व सड़क पर गिराकर पंच व तेजधार हथियार से वार किए। हमले में एक युवक अमित की आंख के पास फ्रैक्चर आने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने शिवा की तहरीर पर आरोपी नोनी, प्रिंस सहित दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई गैर इरादत हत्या का प्रयास 110,
चोट पहुंचाने की धारा 115(2), अवैध रूप से रोकना 126(2) की धाराओं के तहत की गई।
बॉक्स
पेट्रोल डलवाने गए थे दोस्त
दुधला मंडी निवासी घायल शिवा ने पड़ाव थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उन पर हमला हुआ। वह अपने साथी अमित के साथ एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने के लिए शास्त्री कॉलोनी पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। पेट्रोल डलवाने के दौरान उन्होंने देखा कि हमलावर सुंदर नगर निवासी नोनी और प्रिंस बुलेट पर उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही शिवा और अमित पेट्रोल डलवाकर बाहर निकले तो शास्त्री कॉलोनी पुल के पास उनकी एक्टिवा में लात मारकर उन्हें सड़क पर गिराकर हमला कर दिया। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से अमित को रेफर किया था।