फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस अड्डों पर काउंटर प्रभारी कम, बसें लेट

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे के कांउटर पर लगी बसें। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। जिला में बसों का समय से संचालन नहीं हो पा रहा। इसका प्रमुख कारण काउंटर प्रभारियों की कमी है। अंबाला जिला में सिटी हो या ग्रामीण क्षेत्र का कोई बस अड्डा, सभी पर काउंटर प्रभारियों की जरूरत है। कई बस अड्डों पर तो सात सात प्रभारियों की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से इन कर्मचारियों की यह कमी बनी है। इसमें नारायणगढ़, अंबाला सिटी, अंबाला छावनी और बराड़ा बस अड्डे पर काउंटर प्रभारी नहीं हैं। ऐसे में काउंटर प्रभारी न होने पर बसें समय सारिणी के अनुसार नहीं चल पा रही हैं।



काउंटर प्रभारी का ये है काम



बस अड्डे पर बने काउंटर पर प्रभारी के जिम्मे कई कार्य होते हैं। इसमें प्रमुख तौर पर बसों को काउंटर पर समय सारिणी के हिसाब से लगवाने से लेकर, यात्रियों को बसों में चढ़वाना, बस को तय समय में काउंटर से रवाना करवाना, बसों के आने जाने का समय लिखवाना और यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखना शामिल हैं।
विज्ञापन


काउंटर 12, प्रभारी एक भी नहीं



अंबाला सिटी का बस अड्डा 12 काउंटर का है। इस बस अड्डे पर कोई भी काउंटर प्रभारी नहीं है जबकि पार्किंग में पर्ची काटने पर दो कर्मचारी की ड्यूटी है। यह कर्मचारी बाहर से आने वाली बसों की पर्ची काटते हैं। इस बस अड्डे पर तीन के करीब काउंटर प्रभारी की जरुरत है। यहां पर राजस्थान, सिंडिकेट, पीआरटीसी, सीटीयू और हरियाणा रोडवेज की 225 के करीब बसें सिरसा, हिसार, कैथल, जींद, दिल्ली, चंडीगढ़, सालासर, सीकर और जयपुर के लिए संचालन करती है। इसके अलावा यहां पर रोजाना पांच हजार के करीब यात्री आवागमन करते हैं।



बराड़ा और अंबाला छावनी में भी कमी

बराड़ा का बस अड्डा पांच काउंटर का है। यहां पर दो काउंटर प्रभारियों से काम चलाया जा रहा है। जबकि दो और की जरूरत है। यहां से शिमला, चंडीगढ़, यमुनानगर, शाहबाद, साढौरा और तंदवाल के लिए रोजाना 40 बसें और तीन हजार के करीब यात्री आवागमन करते हैं। अंबाला छावनी का बस अड्डा 18 काउंटर का है। यहां पर चार काउंटर प्रभारियों की जरूरत है, जबकि सात प्रभारियों की जरूरत है। इस बस अड्डे पर रोजाना करीब 700 बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के लिए आवागमन करती हैं। नारायणगढ़ में नौ काउंटर का बस अड्डा है। इसमें छह सरकारी बस ओर तीन निजी बसों के लिए हैं। इस बस अड्डे पर एक प्रभारी है, जबकि दो प्रभारी चाहिए।
विज्ञापन




वर्जन

काउंटर प्रभारियों की कमी को लेकर मुख्यालय को पत्र लिखा है। जैसे ही कर्मचारी आते हैं तो सभी बस अड्डों पर उनकी तैनाती कर दी जाएगी।
-विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें