फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेटी में शिकायतें कम, कबाड़ ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगाई शिकायत पेटी का ठीक से रखरखाव नहीं हो रहा। कहीं शिकायत पेटी में कबाड़ जमा हो रहा है तो कहीं शिकायत पेटी पर लगा कागज भी फटा है।
बीते दिनों जिला शिक्षा अधिकारी ने भी राजकीय स्कूलों में शिकायत पेटी को लेकर स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि यह शिकायत पेटी विद्यार्थियों की पहुंच में हो और स्कूल में आने वाले सीआरसी हेड, खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों की ओर से महीने में एक बार खोलकर चेक किया जाए। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने राजकीय स्कूलों में पहुंचकर शिकायत पेटी का हाल देखा। स्कूलों में यह भी देखने में आया है कि शिकायत पेटी के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता की भी कमी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में शिकायत पेटी, पर नोटिस नहीं
शहर मॉडल टाउन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिकायत पेटी प्राचार्य कार्यालय के पास ही लगी है। इस पेटी में कोई शिकायत नहीं थी। पेटी पर लगा कागज फटा हुआ था। स्कूल प्राचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत पेटी में जो भी शिकायत आती हैं, उनका समाधान करा दिया जाता है।
प्रेम नगर स्कूल में भरी है शिकायत पेटी
शहर के प्रेम नगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिकायत पेटी लगी हुई है। इस पेटी में काफी कागज जमा थे। यह पता नहीं चल पा रहा था कि यह कागज विद्यार्थियों ने वैसे ही डाले हैं या इसमें शिकायतें डाली गई हैं। इनको चेक नहीं किया गया। स्कूल प्राचार्य रामचंद्र ने बताया कि शिकायत पेटी में भरे कागजों को बुधवार को चेक करवाया जाएगा और उसके ऊपर नया कागज भी प्रिंट कराकर लगाया जाएगा।
पेयजल की समस्या भी विकराल
पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में प्राचार्य कार्यालय के पास ही शिकायत पेटी लगी है। इस शिकायत पेटी को खोलकर देखा तो यह खाली मिली। पेटी पर लगा कागज फटा हुआ था। शिकायत पेटी इंचार्ज शिक्षक पुनीता शर्मा ने बताया कि पेटी को 15 दिन में एक बार खोला जाता है। जिसमें प्राचार्य व शिक्षक कमेटी सदस्य हैं। पेटी में कुछ माह पहले छात्राओं की शिकायत आई थी कि उनकी कक्षा में छत का पंखा खराब है। पीने के पानी की समस्या है। स्कूल ने इन शिकायतों को तुरंत हल करवाया। स्कूल प्राचार्य गुरिंद्र सिंह ने बताया कि पेटी में आने वाली शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है।
विज्ञापन


सभी राजकीय स्कूलों में शिकायत पेटी लगी हुई हैं। उन्होंने बीते दिनों सभी स्कूलों को पत्र भेजकर भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विद्यालय में शिकायत पेटी बॉक्स लगा हो और यह विद्यार्थियों की पहुंच में हो। बुधवार को सीआरसी हेड, खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी ली जाएगी। बैठक में निर्देश दिए जाएंगे कि शिकायत पेटी का सही तरीके से रखरखाव करवाया जाए और स्कूल निरीक्षण के दौरान खोलकर चेक किया जाए।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें