अंबाला। नवरात्र के अवसर पर मां वैष्णो दरबार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने सौगात दी है। उनकी सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने नई दिल्ली और वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच समर स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04049 नई दिल्ली से 16 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04050 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 17 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
वाराणसी-कटड़ा
रेलगाड़ी संख्या 01654 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात्रि 11.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 11.55 बजे वाराणसी पहूुंचेगी। वापसी दिशा में 01653 वाराणसी से 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 11.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन), जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।