फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेता सरवण सिंह पंधेर तमिलनाडु में गिरफ्तार, सरकार का फूंक रहे थे पुतला

Sun, 07 Apr 2024 04:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पंजाब के किसान नेता सरवण सिंह पंधेर को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया है।  सरवण सिंह पंधेर चार अन्य किसानों के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंक रहे थे। जिसके कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा-पंजाब की सीमा शंभू बॉर्डर पर आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर पंजाब के किसान नेता सरवण सिंह पंधेर को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु के जिला कोयंबटूर में पंधेर के अलावा 4 किसान नेताओं  गुरमीत सिंह मांगट, मनजीत सिंह राय व हरविंदर सिंह मसानिया को काबू किया। रविवार को वह चारों नेता किसान केंद्र सरकार का पुतला फूंक रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को रोक दिया। उधर, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता तेजवीर सिंह पंजोखरा ने शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के मंच से भी किसानों को इस गिरफ्तारी की सूचना दी। बताया कि रविवार को चारों साथी कोयंबटूर के लिए फ्लाइट चढ़े थे और वहां पर भव्य स्वागत हुआ था। बताया कि केंद्र व तमिलनाडु सरकार को जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें