फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनरी चढ़ाकर ले आओ दुल्हन, मत लो ज्यादा टेंशन

Fri, 18 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नोटबंदी को लेकर शादियों का शेड्यूल तो पहले से ही बिगड़ा चुका है। अंबाला जिले में इस मैरिज सीजन के दौरान होने वाली करीबन दो हजार से ज्यादा शादियों का सारा मजा किरकिरा होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि वर और कन्या पक्ष वालों ने जो लाखों रुपये नगद अपने बच्चों की शादियों में खर्च करने के लिए रखे थे, वो सब तो अब बदलवाने पड़ेंगे। दूसरा, जो रुपया अकाउंट में रखा था, उसे एकदम से निकालना मुश्किल हो रहा है। इसलिए वर और वधू पक्ष वाले इन दिनों खासी टेंशन में हैं।    
विज्ञापन

इसी टेंशन को लेकर सिटी की वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी वर और वधू पक्ष से मिलकर उन्हें जागरूक करने में जुटी हुई है।

ये बनी हुई है अभिभावकों की टेंशन
बेटे की शादी करने वाली नीलम शर्मा व अवतार शर्मा कहते हैं कि 23 नवंबर को उनके बेटे की शादी है, लेकिन वे लोग अपने खातों से रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं, सारी तैयारियां हो चुकी है और सब कुछ उधार पर चल रहा है। उनके अनुसार ये अच्छी नोटबंदी है, अच्छी खासी टेंशन लोगों के लिए खड़ी हो गई है। लता रानी कहती है कि 20 नवंबर को उनके बेटे की शादी है, लेकिन इस वक्त रुपये की जरूरत है।
बैंक से रुपये निकाले थे कि सभी की अदायगी करनी थी, लेकिन 8 नवंबर के बाद से नोट बंदी हो गई, अब बैंक से निकाले नोट कोई ले नहीं रहा है और बैंकों में रुपये जमा करवाने में लंबी कतारें लगी हुई है। उनके अनुसार अब समझ नहीं आ रहा, शादी कैसे की जाए।
विज्ञापन

वर हिमांशु के अनुसार उसकी शादी की तैयारियां पूरी हो गई है, लेकिन पेमेंट देने को नगदी नहीं है, सब कुछ उधार पर चलेगा, जब करेंसी बदली जाएगी, तो पेमेंट दे देंगे। जबकि सूरज कहते हैं कि बैंक्वेट हॉल व कैटरिंग व्यवस्था बुक थी, लेकिन अब बैंक्वेट हाल व कैटरिंग संचालक कहता है कि नगदी नए नोटों में लूंगा, वरना चैक से पेमेंट करो।

सादगी से विवाह करने का पढ़ा रहे पाठ
इसी के चलते सिटी की वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी ने एक नया बीड़ा उठाया है। सोसायटी की टीम वर तथा कन्या पक्षों से अपील की है कि वे अपनी शादिया जहां तक हो सके सादगी के साथ तथा चुनरी चढ़ाकर करें ताकि उनके माता-पिता को तनाव से मुक्ति मिल सके। वहीं समाज में भी वे एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्षा वीना ढल्ल ने कहा कि किसी भी अच्छे कार्य को एक बार शुरू करने की आवश्यकता होती है फिर लोग उससे प्रेरित होकर स्वयं ही उसे करने लगते हैं।
उनके अनुसार हो सकता है कि उनकी सादगी भरी शादी से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी ऐसा करना शुरू कर दे जिससे समाज में न केवल खुशहाली व सुख शांति आएगी बल्कि भारत की समृद्ध बनाने में भी आपका योगदान होगा। इस अवसर पर वीना चड्डा, प्रतिभा सिंह, कमल सूद, शालू चौधरी, सरला सैनी, दर्शना रानी, शोभा कपूर आदि भी इस अभियान में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें