फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ताईक्वांडो में लविश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
ताईक्वांडो के विजेता ​खिलाड़ी। स्कूल
विज्ञापन
फोटो- 3
विज्ञापन

रणभूमि ताइक्वांडो क्लब की ओर से आरटीसी कप आयोजित



संवाद न्यूज एजेंसी

नारायणगढ़। स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन से जुड़े रणभूमि ताइक्वांडो क्लब (नारायणगढ़) की ओर से दूसरा आरटीसी कप 2026 आयोजित किया गया। इसमें माउंट कार्मल इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 41 पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें लविश का स्वर्ण पदक शामिल है।
विज्ञापन

विद्यालय के खिलाड़ियों ने क्योरुगी और बोर्ड ब्रेकिंग स्पर्धाओं में प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता के क्योरुगी मुकाबले में विद्यालय को 5 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक मिले। वहीं, बोर्ड तोड़ने की स्पर्धा में छात्रों ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या सुखविंदर कौर ढिल्लों ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन


-

प्रतियोगिता का परिणाम-

लविश : फाइट में स्वर्ण और बोर्ड ब्रेकिंग में कांस्य पदक जीता।

आराध्या : बोर्ड ब्रेकिंग और फाइट दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किया।

दीक्षित : बोर्ड ब्रेकिंग में रजत और फाइट में कांस्य पदक जीता।

नर्विन : बोर्ड ब्रेकिंग में रजत और फाइट में कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें