अंबाला कैंट के कबाड़ी बाजार चौक पर धूं-धूं कर जल उठी एक्टिवा: सोशल मीडिया
अंबाला। भीषण गर्मी व आसमान से बरसती आग के बीच अंबाला कैंट के कबाड़ी बाजार चौक पर मंगलवार दोपहर 3 बजे एक चलती एक्टिवा आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि समय रहते राहगीरों ने शोर मचा दिया। जैसे ही गद्दी से आग की लपटें उठती देखी तो चालक भाजपा आईटी सेल के प्रधान आशीष सबरवाल ने खुद को सुरक्षित किया। स्थानीय दुकानदारों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पानी व अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक एक्टिवा अधिकतर जल गई थी। कैंट मोची मंडी निवासी आशीष सबरवाल ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर किसी काम से अंबाला कैंट के उपमंडल कार्यालय की तरफ जा रहे थे। इतने में राहगीर चिल्ला रहे थे कि सीट के नीचे आग लगी है। इतने में वह संभल पाता कि आग फैल गई। मुख्य सड़क के बीचोबीच एक्टिवा पूरी तरह से जल गई।