फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से मिलने इंग्लैंड गए दंपती के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। हनुमान कॉलोनी से 14 साल बाद बेटे से मिलने इंग्लैंड गए दंपती के घर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दंपती जब घर आए तो चोरी का पता चला। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रुलदा सिंह निवासी बराड़ा हनुमान कॉलोनी ने बताया कि 19 मई को वह पत्नी के साथ बेटे सुखविंदर सिंह से मिलने इंग्लैंड गए थे। उनके भाई बचन सिंह ने फोन कर उनके घर के ताले टूटे होने की बात बताई। वे सात जून को विदेश से वापस आए। घर आए तो देखा कि घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। घर से तीन 44 इंच की एलईडी, दो तोले सोने का गले का हार, एक सोने की अंगूठी, इन्वर्टर, बैटरी, टुल्लू पंप, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें