फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: गृहमंत्री विज बोले- कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं

Sun, 11 Feb 2024 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन को लेकर अनिल विज ने कहा है कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमने हरियाणा को हर हाल में सुरक्षित करना है, किसान संगठन कानून व्यवस्था हाथ में लेंगे तो इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। गृहमंत्री अनिल विज ने ये बात किसान संगठनों के दिल्ली कूच के मामले में कही।

विज्ञापन


इनेलो विधायक अभय चौटाला के एमएसपी गारंटी के बयान पर कहा कि सरकार किसानों के हक में काम करना चाहती है, प्रधानमंत्री सहायता राशि तीन किश्तों किसानों को दी जा चुकी है और अब भी केंद्र के मंत्री पंजाब में जाकर किसानों से बात कर रहे है।

केजरीवाल रच रहे प्रपंच
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार हो रहा है, पर गृहमंत्री ने कहा कि अभी वह (अरविंद केजरीवाल) एक बार भी अंदर गए तो है नहीं, अंदर जाएंगे तब इनको पता लगेगा कि इनके साथ कैसा सलूक होता है और इनके साथ कहां आतंकवादियों जैसा सलूक किया। विज ने कहा कि ये जेल से बचने के लिए इस तरह के प्रपंच रच रहे हैं।
विज्ञापन


सुनी जनसमस्याएं
पलवल से आए परिवार ने गृहमंत्री को बताया कि पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी केस में अंदर किया। इसके बाद उनके बेटे की मृत्यु हो गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस शिकायत समिति को मामले की जांच के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र से आई महिला ने उससे छेड़छाड़ करने, नूंह से आई महिला ने पति द्वारा उसे घर से निकालने, पानीपत से आई महिला ने पति की ओर से उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें