फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग को व्यस्त रख तनाव से रहें दूर : डॉ़ राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। परीक्षाओं को लेकर इन दिनों विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं। इसे दूर करने के लिए विद्यार्थी साधारण तरीकों से ही छुटकारा पा सकते हैं। नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र राय ने बताया कि परीक्षाओं के दिनों में दिमाग को व्यस्त रखना चाहिए। परीक्षाओं में समय प्रबंधन ही सबसे बड़ी चुनौती होता है। इस कारण विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं और गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं। इतना ही शॉर्टकट अपनाने लग जाते हैं। जिससे सही तरीके से परीक्षा की तैयारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

इस तरह करें समय का प्रबंधन
डॉ राजेंद्र राय ने कहा कि 24 घंटों में से सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा दिन के 12 घंटों में से 50 प्रतिशत समय पढ़ाई के लिए और बचे हुए समय में से 25 प्रतिशत समय दोस्तों के साथ, 10 से 12 प्रतिशत समय मनोरंजन और तीन- तीन प्रतिशत समय काम-काज व पूजा-पाठ आदि के लिए रखना चाहिए।
खुद का पैटर्न बनाएं
अक्सर देखने में आता है कि कई घंटे तक पढ़ाई करने के बाद भी विद्यार्थियों को कुछ याद नहीं रहता। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके पास अपना कोई पैटर्न नहीं होता। प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई करने के लिए अपना अलग पैटर्न बनाना चाहिए। उसी पैटर्न के अनुसार पढ़ाई करने से ही लाभ होगा।
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान
जिस दिन परीक्षा हो उससे पहले पूरी नींद लें। किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करें। परीक्षा से पहले रात के समय सफर से बचें ताकि आंखों पर तेज रोशनी न पड़े। घर में भी किसी वाद-विवाद से दूर रहें। पढ़ाई करने के लिए बांई ओर से रोशनी का इंतजाम होना चाहिए। परीक्षा केंद्र के माहौल को देखते हुए अपने कमरे या पढ़ने के स्थान का माहौल बनाएं। केंद्र में गर्मी और ठंड हो तो उसके अनुसार वातावरण बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें