फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कश्मीरी राखी, स्पिनर और रुद्राक्ष ब्रेसलेट राखी बनी बहनों की पसंद

विज्ञापन
कश्मीरी घड़ी सैट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी के लिए वीरवार को महिलाओं और युवतियों की काफी भीड़ रही । इस बार राखियों के बाजार में पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ आधुनिक और फैंसी राखियों का नया चलन देखने को मिला। कश्मीरी राखी, स्पिनर राखी, कुंदन राखी और रुद्राक्ष ब्रेसलेट बहनों की पहली पसंद बने हुए हैं।
दुकानदार विशाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए कश्मीरी घड़ी वाली राखी आकर्षण बनी हुई है। सिल्वर और कॉपर रंग के आकर्षक शेड्स में आ रही इस राखी के साथ मैचिंग कान के रिंग, चेन और अंगूठी का पूरा कॉम्बो सेट भी मिल रहा है। बाजार में यह सेट महिलाओं को खूब भा रहा है। इसके साथ ही, युवाओं और बच्चों में स्पिनर वाली मेटल राखी की जबरदस्त मांग है, शाही लुक पसंद करने वालों के लिए गोल्डन पैटर्न, मेटल और कुंदन की राखियां भी उपलब्ध हैं। वहीं, गोल्ड प्लेटेड कुंदन राखी और धार्मिक व स्टाइलिश लुक वाला रुद्राक्ष ब्रेसलेट खूब बिक रहा है।
विज्ञापन

घड़ी वाली राखी सिल्वर, कॉपर शेड में रिंग, चेन, अंगूठी सेट के साथ 200 से 700 रुपये में, कुंदन व मेटल राखी प्रीमियम गोल्डन पैटर्न और कुंदन वर्क में 200 से 1000 रूपये, गोल्ड कुंदन राखी ट्रेडिशनल रॉयल लुक में 300 रूपये, स्पिनर राखी मेटल फिनिश, ट्रेंडी लुक में 450 रूपये और रुद्राक्ष ब्रेसलेट स्टाइलिश डिजाइन में 550 रूपये में मिल रही हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक धागे पड़े फीके, कश्मीरी डिजाइन का बढ़ा क्रेज
दुकानदार ममता अरोड़ा ने बताया कि इस बार के रक्षाबंधन पर बाजार का रुझान काफी बदला हुआ है। महिलाएं सामान्य सूती या रेशमी धागों वाली राखियों की खरीदारी बहुत कम कर रही हैं। इसके बजाय उनका पूरा ध्यान नए-नए फैंसी डिजाइनों पर है। इस सीजन में पहली बार बाजार में उतरी कश्मीरी राखी की मांग सबसे अधिक है और ग्राहक इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।

कश्मीरी घड़ी सैट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें