फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को रैन बसेरे तक पहुंचा रही संयुक्त टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में जिला प्रशासन की ओर से बेसहारा लोगों के लिए रात को ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिला रेडक्रॉस और नगर निगम की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से प्रतिदिन सिटी के विभिन्न चौक-चौराहों, सड़क, फुटपाथ और रेलवे स्टेशन चौक आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। खुले में मिलने वाले बेसहारा लोगों को सिटी के अग्रसेन चौक स्थित बने नगर सेवा संघ के रैन बसेरे में आश्रय दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए निगम प्रशासन की ओर से सिटी के रेलवे स्टेशन पर दो बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों में प्रतिदिन 20 से 25 लोग रात गुजार रहे हैं। इन सभी लोगों के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अन्नपूर्णा कैंटीन के माध्यम से खाने की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी लोगों को रात के समय खाना दिया जा रहा है। टीम के इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि बेसहारा लोगों के लिए शाम को सात बजे निगम कर्मचारी गाड़ी लेकर निकल रहे हैं। जहां भी बेसहारा लोग मिलते हैं, उन्हें रात को रुकने के लिए आश्रय दिया जा रहा है। रात करीब साढ़े दस बजे तक निगम टीम शहर भर में घूमती रहती है।
प्रतिदिन नगर निगम की टीम बेसहारा लोगों को लेकर नगर सेवा संघ में पहुंच रही है। यहीं पर रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लोगों को खाना आदि भी दिया जा रहा है। यहां रात को 15 से 20 लोग रात गुजार रहे हैं। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर मेडिकल संबंधित प्राथमिक उपचार की सेवा रैन बसेरा की ओर से की जा रही है। बेसहारा लोगों के लिए नगर सेवा संघ हर वर्ष इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास शर्मा, इंचार्ज नगर सेवा संघ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें