फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा 2 किलो 70 ग्राम गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्लेटफार्म 6/7 पर गश्त के दौरान मिले लावारिस बैग से आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने 2 किलो 70 ग्राम गांजा जब्त किया। पकड़े गांजे की कीमत 22 हजार रुपये आंकी गई है। जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 6.45 बजे आरपीएफ एसआई सतवीर कुमार, कांस्टेबल मनमीत सिंह के साथ वह स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वह प्लेटफार्म 6/7 पर लिफ्ट व स्टाल नंबर 12 के पास पहुंचे तो उन्हें यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए बेंच के नीचे एक पिट्ठू बैग नजर आया जोकि लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। बैग के संबंध में जब जांच टीम ने आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की तो किसी ने भी जानकारी नहीं दी। टीम ने बैग को खोलकर देखा तो अंदर रखे सफेद रंग के पॉलिथीन से 2 किलो 70 ग्राम गांजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें