फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेसीआई सप्ताह शुरू, क्रिकेटर वैभव अरोड़ा ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
अंबाला के सुभाष पार्क में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व जेसीआई पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देते हुए जेसीआई अंबाला ने जेसीआई वीक की शुरुआत की। इसके प्रथम प्रोजेक्ट हेल्दी स्टेप्स बाय जेसीआई अंबाला में काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर वैभव अरोड़ा और पार्षद शिवाजी काकरन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जेसीआई अंबाला के प्रधान जेएफएम विपिन शर्मा ने दोनों अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि हेल्दी स्टेप्स स्वस्थ समाज की दिशा में एक सार्थक पहल है। समारोह में परियोजना को सफल बनाने वाली पूरी आयोजन टीम प्रियंकुश शर्मा, विभु अरोड़ा, अनिरुद्ध जिंदल, चैतन्य महेन्द्रू, साहिल अरोड़ा, दलवीर सिंह, अभिषेक भार्गव और दिनेश शर्मा का विशेष धन्यवाद किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा टीम और कर्व जिम की टीम का प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। आयोजन से आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए नया उत्साह संचारित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें