फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घरेलू हिंसा पीड़ित की गुहार पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान 18 में से 8 मामलों का मौके पर ही निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा उषा प्रियादर्शी ने सोमवार को पंचायत भवन के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान 18 शिकायतों पर सुनवाई की गई। इनमें से 8 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा से पीड़ित एक महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अध्यक्षा ने पुलिस को तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए, जबकि एक अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
जनसुनवाई के दौरान अध्यक्षा ने आयोग के समक्ष रखे गए मामलों में दोनों पक्षों की दलीलों को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने शिकायतों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई जांच और संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की। जिन मामलों का निपटारा नहीं हो सका, उनमें अधिकारियों को नियमानुसार जांच पूरी कर आगामी सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना आयोग का लक्ष्य
अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। मौके पर मेयर अक्षिता सैनी, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीचा पाहवा, आयोग सदस्य सुमन शहजादवाला, भाजपा नेत्री गुरप्रीत कौर, बीनू गर्ग, डीएसपी विजय कुमार, प्रोटेक्शन ऑफिसर अरविन्द्रजीत कौर, एडवोकेट दीपक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें