फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाएं : आईजी

विज्ञापन
अंबाला रेंज के आईजी मीटिंग में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला के एसपी व अन्य अ​धिकारियों को निर
विज्ञापन
- अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन ने कप्तानों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने मंगलवार को अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र जिलों के पुलिस कप्तानों व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। आईजी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करने तथा उनके नियमित रख-रखाव एवं कार्यशीलता की निगरानी के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधों की रोकथाम और जांच प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जा सके। अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आईजी ने होटलों, गेस्ट हाउसों और सरायों की नियमित चेकिंग के आदेश दिए। इसके अलावा, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है ताकि वह दोबारा अपराध न कर सकें। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पहले ब्रीफिंग और प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। इसके साथ ही आपातकालीन सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

के रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ित को कम से कम समय में पुलिस सहायता मिल सके।

समय-समय पर मॉक ड्रिल करने के दिए निर्देश
आपातकालीन स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समय -समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए ताकि पुलिस बल की तत्परता, समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें