फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां-बेटे को इनोवा ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घर से बाइक पर सवार होकर बैंक जा रहे मां-बेटे को इनोवा गाड़ी ने जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत को गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में गांव कलरेहड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बुधवार को वह घर से अपनी माता करनैलो देवी को लेकर बाइक पर गांव बोह स्थित बैंक में निजी काम से जा रहे थे। वह कलरेहड़ी चौक से डिफेंस कॉलोनी की ओर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांव के पलविंद्र सिंह उर्फ पम्मी व रणबीर सिंह ने दोनों को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मां की बिगढ़ती हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें