फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घायल शिवम अनफिट, राजन और मंगू का रिमांड आज तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड मामले में मुठभेड़ के दौरान टांग और पैर पर गोली लगने से घायल शिवम अभी अनफिट है। सिटी नागरिक अस्पताल में बंदी वार्ड में दाखिल शिवम के फिट होने के बाद पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

उधर, पिछले 10 दिन से रिमांड पर चल रहे राजन और अभिषेक उर्फ मंगू को पुलिस सोमवार कोर्ट में पेश करेगी। बताया जताया है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से ही पुलिस ने शूटर विक्की मलिक को काबू किया था। शूटर शिवम और गगन की जानकारी भी इन्हीं दोनों से मिली थी।
दरअसल, 14 फरवरी को नारायणगढ़ के लाहा गांव में एसटीएफ करनाल व शूटर शिवम के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें शिवम के टांग व पैर में दो गोली लगी थी। जबकि गगन को पुलिस ने काबू कर लिया था। आरोपियों से पिस्तौल, मैग्जीन और रिंदा रौंद मिले थे। दरअसल, 24 जनवरी की रात को नारायणगढ़ में इनोवा सवार बसपा नेता हरबिलास की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें