फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छह महीने से नहीं आ रहे नए हैप्पी कार्ड, लाभार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निशुल्क बस यात्रा शुरू की गई थी। बस यात्रा के लिए लोगों को हैप्पी कार्ड बनवाना होता है। मगर अब रोडवेज में पिछले छह माह से नए हैप्पी बन ही नहीं रहे हैं। लोग हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन तो कर रहे हैं मगर कार्ड कब मिलेंगे इस का कोई जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि लोग रोडवेज के अंबाला सिटी और अंबाला कैंट दोनों ही कार्यालयों में चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्हें विभाग की तरफ से एक ही जवाब मिल रहा है कि जल्द कार्ड मुख्यालय से आएंगे। ऐसे में योजना के तहत नए लाभार्थियों को योजना का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है।
गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष पहले प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की शुरूआत की गई थी। इस योजना के तहत लाभार्थी हैप्पी कार्ड के जरिए हरियाणा रोडवेज की बस में एक हजार किलोमीटर का सफर कर सकता है। इस कार्ड की वैधता एक साल तक है।
विज्ञापन

लगाए 10 चक्कर, नहीं मिला कार्ड : अमरपुरी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि नवंबर 2024 में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था मगर अभी तक कार्ड नहीं मिला है। इसके लिए आठ से 10 बार छावनी के रोडवेज कार्यालय में चक्कर लगा लिए कोई जवाब ही नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें