करनाल। एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पंजाबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 60 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. राजिंद्र सिंह कांबोज और पंजाबी भाषा व साहित्य के विशेषज्ञ दीपक शर्मा ने प्रतिभागियों को पंजाबी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को पंजाबी की गहराई और सांस्कृतिक प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरती शर्मा, गुलशन मेहता और पायल गुप्ता की अहम भूमिका रही। कार्यशाला का आयोजन प्रिंसिपल अनीता सचदेवा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर मंच संचालन की भूमिका मृदुला आर्या ने निभाई। संवाद