फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीदी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार शहीदी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल न होने से हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

करनाल-लाडवा स्टेट हाईवे से जुड़े इस व्यस्त चौराहे पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं लेकिन नियंत्रित यातायात व्यवस्था के अभाव में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से यहां शीघ्र ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग उठाई है। देवेंद्र, विनय, राहुल, पारस, अनिल कुमार और हरीश ने बताया कि सिंचाई विभाग के विश्रामगृह के सामने वाले चौक और शहीदी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पालिका अध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि जल्द ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें