फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा आजादी का महोत्सव : विजयवर्धन

विज्ञापन
अंबाला शहर में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त विक्रम सिंह। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। पहले इसकी समयावधि 15 अगस्त 2022 निर्धारित की गई थी। हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने कहा कि एक वर्ष की बढ़ोतरी सुखद व स्वागत योग्य है। इससे अब और अधिक कार्यक्रमों के आयोजन का अवसर मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अधिकाधिक कार्यक्रम करवाए जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि अपने-अपने जिले की एतिहासिक स्टोरी करें, जिनका जुड़ाव आजादी के आंदोलन से रहा हो। अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि इस कड़ी में राष्ट्रीय एकता महोत्सव भी मनाया जा सकता है। इसके तहत 31 अक्तूबर तक देशभक्ति का संदेश प्रसारित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा अधिकारियों ने हरियाणा दिवस, गीता जयंती और सूरजकुंड मेले के अंतर्गत महोत्सव की थीम के प्रसार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में 31 अक्तूबर को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा। इसके माध्यम से देशभक्ति के संदेश के साथ प्रदेश की संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बल मिलेगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितैष कुमार, नगराधीश आंचल भास्कर, डीडीपीओ रेनू जैन, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन

जन भागीदारी सुनिश्चित करें
उपायुक्त विक्रम सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन करें, जिनमें जन भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में भी आजादी के महोत्सव की थीम को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें