फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डॉ. आंबेडकर और महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाली थी पोस्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। सोशल मीडिया पर सोहाना गांव के एक व्यक्ति ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व अनुसूचित जाति की महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के बाद समाज के लोगों ने रोष जताया। मुलाना थाना पुलिस ने दिलेर सिंह की तहरीर पर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने व्हाट्सएप पोस्ट के स्क्रीन शॉट व प्रिंटआउट को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया है। वहीं, गांव में रविवार को भी इस मामले में पंचायत हुई।
विज्ञापन

गांव सोहाना के पंच एवं प्रतिनिधि दिलेर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक अनिल कुमार ने 25 अप्रैल को एक व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। आरोपी ने संविधान निर्माता बाबा साहब के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा लिखी थी। रविवार को जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो ग्रामीणों के संग एकजुट होकर कार्रवाई की मांग की। मुलाना थाने के जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि टीम ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें