फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के साथ बढ़ते प्रदूषण ने बिगाड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डेंगू के 23 नए मामले मिलने और एक्यूआई के 340 पहुंचने पर बुखार व सांस की परेशानी वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुईं हैं। हालात यह है कि एक-एक डॉक्टर एक दिन में 200 व उससे अधिक मरीजों की जांच कर रहा है। इसके बाद भी इमरजेंसी में उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों की लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन

अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्था भी चरमरा सी गई है। केवल ओपीडी ही नहीं डेंगू वार्ड में भी मंगलवार को मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ी हुई नजर आई। इसमें कुछ मरीज तो पिछले दो से चार दिन पहले अस्पताल में दाखिल हुए थे। वहीं, ज्यादातर मरीजों की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सोमवार व मंगलवार को को ही दाखिल किया है। वहीं, लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार चिंतित नजर आ रहा है।
23 नए डेंगू के मरीज मिलने से 406 पहुंचा आंकड़ा
मंगलवार को डेंगू से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में पिछले दो दिनों के मुकाबले में वृद्धि हुई है। जहां रविवार को 13 नए मामले सामने थे और सोमवार को 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं मंगलवार को 23 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद डेंगू से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 406 पहुंच गई है। वहीं, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। केवल सरकारी ही नहीं प्राइवेट अस्पताल में भी बीमार से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
अंबाला में दिवाली के बाद से लगातार हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। एक्यूआई दिवाली के बाद से एक दिन को छोड़ कर 300 के पार रहा है। सोमवार को भी अंबाला का एक्यूआई 366 था। मंगलवार को चाहे 340 पहुंचकर थोड़ा कम हुआ है। मगर, अभी भी यह बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। यही कारण है लगातार सांस के मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ रही है और डॉक्टरों पर भी मरीजों का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
कोट
नारायणगढ़ से आए परविंद्र सिंह ने बताया कि उसे पिछले चार से तेज बुखार है। पहले उसे नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। मगर, स्थिति न सुधरती देख उसे डॉक्टरों ने सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अब उसका यही पर उपचार चल रहा है।
बलदेव नगर से आए राजीव ने बताया कि उसे पिछले तीन दिन से तेज बुखार चल रहा है। मंगलवार को ही उसकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में डॉक्टर ने दाखिल किया है।
बड़ोग गांव से आए मनोज ने बताया कि उसे पिछले पांच दिन से तेज बुखार है और दो दिन पहले अस्पताल में दाखिल हुआ था। तब से उसका उपचार चल रहा है। मगर, अभी भी ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा।
सढौरा से आए सोनू ने बताया कि उसे पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा है। पहले उसने प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया। मगर, जब स्थिति नहीं संभली तो सरकारी अस्पताल में आकर दिखाया। जहां डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए दाखिल कर लिया है।
लगातार बुखार और सांस लेने की समस्या वाले मरीज आ रहे हैं। आज ही मैंने 200 के करीब मरीजों को चैक कर लिया है और अभी भी और मरीज बाकी हैं। जिन्हें देखना है। पिछले दो से तीन दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ी हुई लग रही है।
- डॉक्टर हर्ष कुमार।
हमारी टीम लगातार फील्ड में काम कर रही है, जहां भी पानी दिख रहा है वहां पर एंटी लारवा स्प्रे करवाया जा रहा है। इसके अलावा जो संभव हो रहा है किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द डेंगू के मामलों में कमी आए।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें