फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामन द्वादशी मेले की प्रथम संध्या का शुभारम्भ: हरियाणा बीजेपी प्रभारी बिप्लब कुमार देव अंबाला पहुंचे

Mon, 25 Sep 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी हरियाणा के प्रभारी विप्लुब कुमार देव ने भगवान वामनद्वादशी के मेले पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को तीन दिवसीय मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वामन ने राजा बलि का अंहकार खत्म करने के लिए जन्म लिया था।
विज्ञापन
हरियाणा बीजेपी प्रभारी बिप्लब देब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला शहर में आयोजित हो रहे धार्मिक और एतिहासिक महत्व के उत्तर भारत के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले की प्रथम संध्या का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी हरियाणा के प्रभारी बिप्लब कुमार देव, परिवहन एवं उच्च शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा बातौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने कहा कि भारत की सनातन व संस्कृति को लेकर विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है। दक्षिण में एक पार्टी के एक नेता ने सनातन धर्म को लेकर जो टिप्पणी की है वह अशोभनीय है जिसकी पूरे देश में निन्दा हो रही  हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत को कोई पराजित नहीं कर सकता। क्योंकि इस देश में भगवान राम, भगवान श्री कृष्ण व अनेक ऋषिमुनियों ने जन्म लिया हैं तथा हम ऋषियों के वंशज हैं और सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता। हम भारतीय है और संस्कार और सनातन से जुडे हुए हैं, हम प्रकृति के साथ जीते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में उन्हें जो आने का मौका मिला है । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक असीम गोयल ने की। 

भगवान वामन ने राजा बलि का अहंकार किया था खत्म
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी हरियाणा के प्रभारी विप्लुब कुमार देव ने भगवान वामनद्वादशी के मेले पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को तीन दिवसीय मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वामन ने राजा बलि का अंहकार खत्म करने के लिए जन्म लिया था। यह मेला पिछले 135 वर्षो से मनाने का काम किया जा रहा है और इसका इतिहास 300 साल पुराना हैं ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा धर्म सनातन हैं और सनातन धर्म था, है और सदा रहेगा, इसको खत्म करने वाले ही खत्म हो गए। चाहे वो मुगल थे या ब्रिटिश थे वो ही खत्म हो गए। उन्होने कहा कि पूरी दुनिया में भारत को अध्यात्मिक देश के नाम से जाना हैं, क्योंकि इसका इतिहास बहुत पुराना हैं। उन्होंने कहा कि  हम यहां पर भारी संख्या में भगवान वामन की पूजा करने इसलिए आए है क्योकि हम सनातन धर्म से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें