फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ससुराल वालों ने बुजुर्ग पर हमला कर तोड़ी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेक्टर-8 स्थित एक मकान में पुत्रवधू और जेठ के बीच बच्चों को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पुत्रवधू ने मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और लोहे के सरिए तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर बुजुर्ग ससुर की टांग तोड़ दी।
बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-8 निवासी सतपाल (51) ने बताया कि 17 अगस्त की शाम 7:30 बजे उनकी पुत्रवधू वंदना का उसके जेठ रिंपल के साथ बच्चों को लेकर झगड़ा हो गया था। परिवार की महिलाओं (बिमला और प्रवीण) ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात से रंजिश रखते हुए वंदना ने अपने मायके (काजीवाड़ा) फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में वंदना का भाई बब्बू, संजू, गुल्लू, पति दीपक, मां सतविन्द्र, पिता मोती और चाचा अजैयब सिंह घर पर आ धमके और झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित सतपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी बब्बू ने उसे पीछे से पकड़ लिया और संजू ने लोहे के सरिए से उसकी टांग पर जोरदार वार कर उसे तोड़ दिया। इसके अलावा गुल्लू और दीपक ने रिंपल, प्रवीण और ममता के साथ ईंट, पत्थरों और रॉड से मारपीट की।
आरोपियों ने घर के अंदर ईंटें बरसाकर भारी तोड़फोड़ भी की। जाते-जाते आरोपी धमकी देकर गए कि आज तो बच गए, यदि आइंदा कोई हरकत की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें