अंबाला। नगर निकाय के चुनावों में नोटा की झोली में भी अच्छे वोट आते दिखाई दिए। इसमें नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक लाेगों ने नोटा के बटन को दबाया। यहां 2684 लोगों को दोनों में से एक भी प्रत्याशी को पसंद नहीं आया। वहीं नगर निगम मेयर पद पर उप चुनाव में 808 वोट नोटा को पड़े। इसी प्रकार बराड़ा में 51 लोगों ने नोटा काे वोट दिया।
वार्ड 25 में नोटा को शून्य वोट मिले
नगर परिषद सदस्य पद पर गौर करें तो वार्ड एक में 13, वार्ड 2 में 31, वार्ड तीन में 18, वार्ड चार में 22, वार्ड पांच में 19, वार्ड छह में 16, वार्ड सात 29, वार्ड आठ में 11, वार्ड 9 में 21, वार्ड 10 में 30, वार्ड 11 में 13, वार्ड 12 में 10, वार्ड 13 में 33, वार्ड 14 में 24, वार्ड 25 में सात, वार्ड 16 में 27, वार्ड 17 में 28, वार्ड 18 में नौ, वार्ड 19 में 15, वार्ड 20 में 30, वार्ड 21 में 39, वार्ड 22 में 28, वार्ड 23 में 27, वार्ड 25 में शून्य, वार्ड 26 में 13, वार्ड 27 में 39, वार्ड 28 में आठ, वार्ड 29 में आठ, वार्ड 30 में 45, वार्ड 31 में 27, वार्ड 32 में 28 लोगों ने नोटा को वोट दिया।
बराड़ा में भी लोगों ने नोटा का किया प्रयोग
बराड़ा नगर पालिका सदस्य पद पर वार्ड एक में चार, वार्ड 2 में सात, वार्ड तीन में चार, वार्ड चार में छह, वार्ड पांच में 14, वार्ड छह में चार, वार्ड सात में 11, वार्ड आठ में सात, वार्ड नौ में आठ, वार्ड 10 में 10, वार्ड 11 में चार, वार्ड 12 में नौ, वार्ड 13 में तीन, वार्ड 14 में 24, वार्ड 15 में 23 व वार्ड 16 में 13 वोट नोटा की झोली में आए।