फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बंद का असर : पीआरटीसी की सिर्फ 10 बसें अंबाला पहुंचीं

Sat, 22 Aug 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे पर पंजाब की बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजाब बंद का असर शुक्रवार को अंबाला छावनी बस अड्डे पर भी देखने को मिला। बंद के कारण पंजाब से पीआरटीसी की किलोमीटर स्कीम की दो और अन्य आठ बसों समेत कुल 10 बसें ही अंबाला पहुंच सकीं। बाकी बसों का परिचालन बंद रहा। सामान्य दिनों में पीआरटीसी और पनबस की 100 से अधिक बसें रोजाना अंबाला आती हैं। इनमें से कई बसें यहां से हरिद्वार और देहरादून जैसे लंबे रूटों के लिए भी रवाना होती हैं।

बसों का परिचालन प्रभावित होने के कारण शुक्रवार को छावनी बस अड्डे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत उन महिला यात्रियों को हुई, जो पंजाब सरकार की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठाती हैं। पंजाब की बसें नहीं मिलने के कारण महिलाओं समेत अन्य यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


पंजाब रोडवेज में नहीं लगता किराया

पटियाला जाने के लिए बस अड्डे पहुंचीं सुनीता रानी ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज की बस का इंतजार कर रही थीं, क्योंकि उसमें महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा है। हालांकि, बस अड्डे पर पहुंचने के बाद पता चला कि पंजाब बंद के कारण बसों का परिचालन प्रभावित है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अंबाला तो आ गए, आगे जाना मुश्किल

गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह किलोमीटर स्कीम वाली एक बस मिल गई थी, जिससे वह अंबाला पहुंच गए, लेकिन अब आगे जाना मुश्किल हो रहा है। बस अड्डे पर पूछताछ करने पर पता चला कि पंजाब से आने वाली बाकी बसों का परिचालन बंद है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।


वर्जन...

पंजाब बंद के कारण शुक्रवार को पंजाब से मात्र दस बसें ही अंबाला पहुंची, जबकि रोजाना पीआरटीसी ओर पनबस की 100 से ज्यादा बसें अंबाला आती हैं।

रणबीर सिंह, मुख्य निरीक्षक, पीआरटीसी इंचार्ज, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें