फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पत्ती अचारजा गांव में ढहाई अवैध कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने शुक्रवार को गांव पत्ती अचारजा में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने करीब 4.25 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कच्ची सड़कों के जाल को पूरी तरह मटियामेट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीटीपी रोहित चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने भू-माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। डीटीपी ने आमजन से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई इन अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। बिना अनुमति के विकसित की जा रही इन जगहों पर प्लॉट या दुकान खरीदना गैर-कानूनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें