फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईआईटी टीम ने जलभराव से निपटने को रणनीति बनाई

Fri, 17 Jul 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए वीरवार को एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने जिला प्रशासन और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के साथ मिलकर शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैयार की जा रही रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जल भराव की स्थिति के स्थायी समाधान के दृष्टिगत संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में पूर्व राज्यमंत्री के साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सिंह सहरावत, एसडीएम दर्शन कुमार और आईआईटी रुड़की से आए प्रोफेसर डॉ. सुदीप्ता सारकर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात विभाग मिलकर करेंगे काम, जल्द पूरा होगा सर्वे : पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने बताया कि इस महापरियोजना को धरातल पर उतारने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एचएसवीपी और राजस्व समेत कुल सात विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। बैठक के दौरान आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. सुदीप्ता सारकर ने नक्शे से प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। संवाद
सउन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा शहर का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है और जल्द ही इसका अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा। इस प्लान के लागू होने से बरसाती पानी की निकासी बेहद सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन


कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने आईआईटी की टीम को निर्देश दिए कि प्रारूप तैयार करने के काम में तेजी लाई जाए, ताकि सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर आगामी विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने भरोसा जताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अंबाला शहर में जलभराव की समस्या का काफी हद तक स्थायी समाधान हो जाएगा और जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें