फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजमार्ग पर पशु दिखे तो हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि धुंध के सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में सभी विभाग अपनी जिम्मेवारी के तहत सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उपायुक्त ने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पशु सडक़ पर न आए, इसके लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यदि कोई पशु दिखाई दे, तो एनएचएआई विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल सूचना दें, जिससे एनएचएआई तुरंत कार्रवाई कर सके। इसके साथ-साथ उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि जिले की सभी प्रमुख सड़कों पर व्हाइट रोड मार्किंग, पोल रिफ्लेक्टर, कैट-आइ और कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेपिंग इत्यादि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कार्य जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित करें ताकि धुंध के मौसम में वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे। इसके साथ-साथ सड़कों पर यदि कहीं पर कोई पैचवर्क या अन्य कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें