फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास करें तो नशा होगा जड़ से समाप्त : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना का अवलोकन किया। इस दौरान एमएम यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी डाॅ. विशाल गर्ग ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने यहां पर स्थापित लैब, लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर और अस्पताल का दौरा किया। राज्यपाल ने कहा कि आज का युवा कल का कर्णधार है।
विज्ञापन

युवाओं को दिशा अगर ठीक मिल गई तो देश का विकास निश्चित होगा। युवा देश का भविष्य है, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों में युवाओं को आगे अग्रसर रहना चाहिए। नशे को रोकने को लेकर हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है। प्रदेश सरकार सरकार द्वारा हर गांव में व्यायामशालाएं बनाई गई हैं ताकि युवा ग्रामीण आंचल से ही खेल जगत के तहत मजबूत प्रशिक्षण हासिल कर सके।
उन्होंने कहा कि अगर देश का विकास करना है तो नई शिक्षा प्रणाली को अपनाना होगा। बेहतर शिक्षा ही देश का विकास कर सकती है। विद्यार्थियों का संकल्प अच्छी शिक्षा पाने का होना चाहिए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए संदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें