फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, खुद भी झुलसा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ गिरा दिया। जिस कारण महिला बुरी तरह झुलस गई। साथ में पति स्वयं भी झुलस गया। दोनों को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पंजोखरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति घरेलू कलह के चलते पिछले माह से झगड़ा कर रहा है। इस कारण पति अकेला व वह तीन बच्चों सहित अलग रहती है। वह डिफेंस कॉलोनी में एक रिटायर्ड फौजी के घर पर खाना बनाने का काम करती है। एक माह पहले आरोपी पति ने उस पर चाकू से हमला किया था। उस समय भी इलाका पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तभी से वह पति से अलग रह रही है। महिला ने बताया कि वह लोगों के घरों में खाना बनाकर बच्चों को पाल रही है।
इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया था। लेकिन जैसे ही उसके पति को पता चला तो उसने घटना को अंजाम दे दिया। जांच अधिकारी एएसआई जयकुमार ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें