फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: रेलवे स्टेशनों पर वेंडरों का मेडिकल बनाने का खेल, अस्पतालकर्मी कर रहा था वसूली, वीडियो वायरल, निलंबित

Mon, 03 Apr 2023 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला से वीडियो 28 मार्च को वायरल हुआ था। यह वीडियो रेलवे को किए ट्वीट से हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशनों पर कार्य करने वाले वेंडरों का मेडिकल बनाने के नाम पर खेल का जिक्र था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशनों पर कार्य करने वाले वेंडरों का मेडिकल बनाने के नाम पर खेल हो रहा है। इस खेल में रेलवे अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं जोकि बिना जांच-पड़ताल के मेडिकल बनवा रहे हैं और इसके लिए मनमाने ढंग से सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा रेलवे को किए ट्वीट से हुआ। इसमें रेलवे अस्पताल का संदीप नामक कर्मचारी वेंडर से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन


अटेंडेंट को निलंबित करते हुए जांच के आदेश
बाकायदा सबूत के तौर पर मामले से जुड़ा वीडियो भी जीएम रेलवे को ट्वीट किया। मामला जैसे ही अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) मंदीप सिंह भाटिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने अटेंडेंट को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए।

शिकायतकर्ता ने रेलवे को किया था ट्वीट
वीडियो 28 मार्च को वायरल हुआ था। आगामी कार्रवाई के लिए रेलवे अस्पताल के इंचार्ज को जिम्मेदारी दी है। इंचार्ज ने वीडियो में नजर आ रहे वेंडर से लिखित में शिकायत ले ली है। वहीं, वेंडर ने बताया कि उसने मेडिकल बनवाने के लिए 600 रुपये उक्त अटेंडेंट को दिए थे। वह पिछले काफी समय से यह काम कर रहा था। वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि रेलवे अस्पताल के जिस कर्मी संदीप पर यह आरोप लगे हैं, वो पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर प्वाइंट्स मैन के तौर पर तैनात था। मेडिकल में अनफिट होने के बाद उसे रेलवे अस्पताल में अटेंडेंट के तौर पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारी के अनुसार
रेलवे अस्पताल का एक कर्मी वेंडर से पैसे ले रहा था। वीडियो के माध्यम से इसकी जानकारी मिली थी। प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए कर्मी को तुंरत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर शिकायत सही पाई गई तो कर्मी को नौकरी से निष्कासित कर दिया जाएगा। इससे पहले भी अंबाला मंडल के एक टीटीई को महिला यात्री पर शौच करने पर नौकरी से हटा दिया था। --मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें