फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: टांगरी नदी के दूसरे किनारे पर बनें पक्का तटबंध... गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sun, 23 Jul 2023 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

टांगरी नदी दोबारा ओवरफ्लो होने पर गृहमंत्री गंभीर नजर आए। उन्होंने सीएम को पत्र लिख मांग की है कि स्टोन पिचिंग से दोनों तटबंध मजबूत हों, माइनिंग की भी इजाजत मिले। इसके अलावा गृहमंत्री ने नदी तल को और गहरा करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भारी बारिश के दौरान टांगरी नदी के ओवरफ्लो होने को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को नदी के दूसरी तरफ भी पक्का तटबंध बनाने के लिए पत्र लिखा है। विज ने पत्र में नदी के दूसरे छोर पर पक्का तटबंध बनाने के अलावा दोनों तरफ के तटबंध को स्टोन पिचिंग के जरिए मजबूत बनाने का आग्रह किया है। इसके अलावा गृहमंत्री ने नदी से मिट्टी निकलवाकर नदी तल को और गहरा करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार पहाड़ों में अत्यधिक बारिश के दौरान टांगरी नदी में ज्यादा पानी आया है। इससे नदी एक छोर से ओवरफ्लो हो गई थी। कई कालोनियों एवं औद्योगिक क्षेत्र में पानी आने से काफी नुकसान हुआ था।

गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कॉलोनियों एवं औद्योगिक क्षेत्र में हुए नुकसान का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा कि इस साल दो बार बाढ़ आने के कारण टांगरी नदी के साथ लगती कॉलोनियों तथा औद्योगिक क्षेत्र में लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। टांगरी नदी के तटबंध पर बसी कॉलोनियों में बाढ़ का पानी आ जाता है। इसकी वजह से बहुत जानमाल का नुकसान होता है।
विज्ञापन


माइनिंग हो शुरू
गृहमंत्री ने पत्र में कहा है कि पहले टांगरी नदी में माइनिंग होती थी, लेकिन पिछले 15-16 सालों से माइनिंग बंद होने के कारण इस नदी में मिट्टी का लेवल बहुत बढ़ गया हैं। रेलवे लाइन के निकट नदी की गहराई महज चार फीट ही रह गई है। बाढ़ का पानी रेलवे लाइन को छूने की वजह से इस साल अंबाला-सहारनपुर लाइन पर भी रेलमार्ग बाधित हुआ।
महेशनगर ड्रेन हो पक्की

गृहमंत्री ने पत्र में महेशनगर ड्रेन को भी नगर परिषद क्षेत्र में पक्का करने का आग्रह किया है। हालांकि ड्रेन के दोनों सिरों पर कंक्रीट का नाला बना हुआ है, मगर बेहतर पानी निकासी के लिए नगर परिषद क्षेत्र में भी इसे कंक्रीट का बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें