Home Minister Anil Vij received a grand welcome in Shastri Colony on his return after recovering
- फोटो : Ambala
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का स्वस्थ होकर पीजीआई चंडीगढ़ से लौटने पर उनके निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में जमा हो गए और उनका हालचाल जाना। इतना ही नहीं मंत्री विज का लाल कारपेट बिछाकर स्वागत किया वहीं फूलों की वर्षा भी की गई।
मंत्री विज ने कहा कि आप लोगों के प्रेम व स्नेह और पीजीआई के डॉक्टरों के इलाज से मैं ठीक होकर आया हूं। मेरी हालत बहुत खराब थी। जिस हालत में मैं वहां गया कुछ भी हो सकता था। डॉक्टरों ने बहुत अच्छी तरह से मुझे संभाला और आपकी दुआओं से भी मैं यह लड़ाई लड़ पाया हूं। बता दें कि पीजीआई से छुट्टी होने के बाद मंत्री विज सीधा सचिवालय अपने दफ्तर में गए थे और अपना अधर में पड़ा काम पूरा किया था।