फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना एक्सप्रेस सहित हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा 14 सितंबर तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आगामी दिनों में छावनी स्टेशन से निकलने वाली लंबी दूरी की 4 ट्रेन दोनों दिशाओं में रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा रायबरेली यार्ड के रिमाडलिंग एवं गंगागंज-रायबरेली-रूपमऊ सेक्शन पर रेलमार्ग के दोहरीकरण के संबंध में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से 13 सितंबर तक रेल मार्ग अवरुद्ध रहेगा।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरी मोहन ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से लंबी दूरी की ट्रेन नंबर 02355 पटना जंक्शन-जम्मूतवी अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4,7 व 11 सितंबर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02356 जम्मूतवी-पटना जंक्शन 1, 5, 8 और 12 सितंबर को रद्द रहेगी, वहीं हावड़ा-अमृतसर जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन 03005 को 12 सितंबर तक और 03006 अमृतसर जंक्शन-हावड़ा को 31 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें