फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: शाहाबाद के आरडीएक्स मिलने का मामला, हिसार एसटीएफ ने पेश किया चालान

Fri, 14 Apr 2023 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला टीम की लीड से आतंकवादियों की देश को दहलाने की मंशा पर पानी फिर गया था। इतना ही नहीं टीम द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों से पंजाब पुलिस को भी काफी राहत मिली थी। पकड़े गए आरोपियों से करीब 10 अन्य मामलों में भी लीड बरामद हुई थी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहाबाद के जंगलात से टिफिननुमा बाक्स में इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद होने के मामले में हिसार एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। कुरुक्षेत्र की कोर्ट में यह चालान गत माह ही पेश किया गया है। एक किलो 30 ग्राम आरडीएक्स की लीड अंबाला की एसटीएफ टीम को मिली थी। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए चार आरोपियों को काबू किया था। अभी तक कोर्ट में पेशी के बाद लगातार तारीख मिल रही थी। चालान पेश होने के बाद गवाहों की सुनवाई का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


एक किलो 300 ग्राम आरडीएक्स मिला था
अंबाला टीम की लीड से आतंकवादियों की देश को दहलाने की मंशा पर पानी फिर गया था। इतना ही नहीं टीम द्वारा पकड़े गए चार आरोपियों से पंजाब पुलिस को भी काफी राहत मिली थी। पकड़े गए आरोपियों से करीब 10 अन्य मामलों में भी लीड बरामद हुई थी। इस मामले में टीम ने पंजाब के तरनतारन से शमशेर सिंह, रोबिन जीत सिंह अर्शदीप भट्ठ, नछत्तर को काबू किया था। एसटीएफ ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा वासी चोला साहिब तरनतारन की निशानदेही पर एक किलो 300 ग्राम आरडीएक्स, आईईडी, स्विच, टाइमर, बैटरी और डेटोनेटर बरामद किया था।

तहस-नहस कर सकता था आरडीएक्स
आरडीएक्स इतना शक्तिशाली था कि वह किसी भी बड़े हिस्से को तहस-नहस कर सकता था। एसटीएफ अधिकारियों की मानें तो अगर यह बम फट जाए तो ट्रेन के दो डिब्बों को पूरी तरह से खत्म कर सकता था। पकड़े गए आरोपियों से इससे पहले भी कई तरह से मुकदमे दर्ज मिले थे वह हैरान करने वाले थे। यह मुकदमे नशे से जुड़े थे और थोड़ी-थोड़ी मात्रा के थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी यह कहकर छूट जाते थे कि वह यहीं किसी लोकल व्यक्ति से लेते थे। यह सीमा पार से ड्रोन की मदद से नशे की खेप मंगवाते थे और थोड़ा-थोड़ा कर बेचते थे ताकि किसी को यह भी न पता चल सके कि उनके तार आतंकवादियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन

एक अन्य आरोपी का नाम आया सामने, वारंट जारी करवा पुलिस की रही तलाश

हिसार एसटीएफ को मामले की गंभीरता से जांच के दौरान एक ओर व्यक्ति की संलिप्ता मिली है। हालांकि, अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कोर्ट में चालान पेश करने से पहले टीम ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिया है। उसको लेकर टीम छापामारी की जा रही है। बताया जाता है कि पकड़े गए पहले चार आरोपियों से जो लीड मिली है उस पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची थी एनआईए की टीम

आरोपियों से एनआईए के अधिकारियों के अलावा पंजाब से भी जांच व खुफिया एजेंसी की टीमों ने पूछताछ की थी। यहां तक कि पूछताछ में यह भी सामने आया था कि आरोपियों के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। इस मामले में आरोपियों के नशा तस्करों से भी लिंक मिले थे। बता दें कि आरडीएक्स मामले में पुलिस ने चार अगस्त 2022 को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद थाने में मामला दर्ज किया था।

जांच अधिकारी के अनुसार
शाहाबाद के पास जंगलात से मिले एक किलो 300 ग्राम आरडीएक्स मामले में हिसार एसटीएफ ने चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। अब कोर्ट में सुनवाई का दौर शुरू होगा। -अमन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें